• प्रेरणादायक कहानी •

 प्रेरणादायक कहानी

आप किसी बाजार में जाए और कोई आदमी चावल बेचते हुए चिल्ला रहा हो – “1 किलो 10 रूपए में, 10 किलो 100 रूपए में”। आप उसके बारे में क्या सोचते हैं ? शायद आप यह सोचें की वह दुकानदार बेवकूफ है! कुछ ऐसा ही हुआ। एक बार एक किसान बाजार में तरबूज बेच रहा था। और बेचते हुए चिल्ला रहा था “3 रूपए के 1 तरबूज, 10 रूपए के 3 तरबूज,  3 रूपए के........” ।



 यह देखते हुए सामने खड़े कुछ युवक उस दुकानदार को समझाने लगे कि “आप 3 रूपए के 1 तरबूज बेच रहे हो तो आपको 3 तरबूज तो 9 रूपए में ही दे देना चाहिए ना। आप तो 10 रूपए ले रहे हो इस तरह आपके तरबूज कौन लेगा?” किसान बोला – “बेटा आपलोग क्या बोल रहे हो, मुझे तो कुछ भी समझ नहीं आ रहा है” । तभी उनमें से एक युवक बोला – “चाचा जी, आप मुझे 1 तरबूज दो उसके बदले मैं आपको 3 रूपए देता हूँ।” यह कहते हुए उसने एक तरबूज लिया और उसे 3 रूपए दिए। उसने फिर कहा “मुझे आप और 2 तरबूज दो इसके लिए मैं आपको 6 रूपए देता हूँ। और उसने फिर से 2 तरबूज लिए और 6 रूपए दिए। फिर उसने कहा कि मेरे पास कितने तरबूज हैं? दुकानदार बोला – “3” , फिर उसने कहा आपके पास कितने रूपए हैं? दुकानदार बोला – “9 रूपए”! युवक ने कहा “मैं आपको यही समझा रहा था, आप तो मूर्खों वाली बात कर रहे थे”। उसके बाद दुकानदार ने जो कहा वो बहुत ही हृदय छु जाने वाली है , उसने कहा – “बेटा! मुझे पता है, मैं मूर्खों वाली बात कर रहा हूँ। लेकिन मुझे मूर्ख और खुद को समझदार बताने के लिए अगर कोई मेरे 3 तरबूज खरीद ही ले तो मेरे लिए उससे बड़ी और क्या बात हो सकती है।” इसका अर्थ समझिए “उस किसान को लोग मूर्ख कह रहे हैं, और खुद को समझदार बताने के लिए उससे 3 तरबूज खरीद ले रहे हैं।” इससे हमें यह सीखने को मिलता की वह दुकानदार मूर्ख नहीं, उन युवकों से कहीं ज्यादा समझदार है। 


Further readings :

👉 Acids, Bases and Salts (59 Second Video)

👉 Metals and Non Metals : Reactivity Series Easy Trick

👉 Euclid’s Division Algorithm Question

👉 Euclid’s Division Lemma 

👉 Relationship between zeroes and coefficients of a linear polynomial

👉 Motivational Story in Hindi (प्रेरणादायक कहानी) 

👉 About Us 

External Links :  (From Our YouTube Channel)

👉 FunTime : Find the letter "n"

👉 FunTime : MatheMagics Math Trick

👉 FunTime : Don’t waste your time 

👉 FunTime : How to create thumbnail 

👉 Study Time : Acids, Bases and Salts 

Comments

Popular posts from this blog

Euclid’s Division Lemma/Algorithm Type Question

Mathematics : Relation between zeroes and coefficient of a polynomial.

Science : Acids, Bases and Salts